जिला कोर्ट से 150 करोड़ के जीएसटी घोटाले के आरोपी शिव कुमार देवड़ा की जमानत रद्द
Copied link
गत सुनवाई में कोर्ट ने एलसीआर मांगी थी,गत फरवरी माह में जमशेदपुर जीएसटी विजिलेंस की टीम ने शिव कुमार देवड़ा को कोलकाता से पकड़ा था
जमशेदपुर.
जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा के कोर्ट ने मंगलवार को 150 करोड़ के जीएसटी घोटाले के आरोपी शिव कुमार देवड़ा की जमानत याचिका रद्द की. इससे पूर्व कोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई करते हुए एलसीआर की मांग की थी. कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से भारत सरकार जीएसटी पैनल के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार मौजूद थे, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।