Jamshedpur News : सीतारामडेरा : बस के नीचे सो रहे व्यक्ति के सिर पर चढ़ा चक्का, मौके पर मौत

सीतारामडेरा थानांतर्गत भुइयांडीह बस स्टैंड स्थित गेट नंबर-5 के पास बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

भुइयांडीह बस स्टैंड स्थित गेट नंबर-5 के पास घटी घटना, पुलिस ने बस को किया जब्त

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा थानांतर्गत भुइयांडीह बस स्टैंड स्थित गेट नंबर-5 के पास बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति बस स्टैंड में रहकर ही अपना जीवन यापन करता था. वह बस स्टैंड परिसर में ही सोता भी था.

रविवार की दोपहर में वह एक बस के नीचे सो गया था. लेकिन बस के चालक या खलासी को बस के नीचे सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. रविवार की शाम को बस के चालक ने जैसे ही बस को आगे बढ़ाया, बस का चक्का व्यक्ति के सिर पर ही चढ़ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया. सीतारामडेरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >