जमशेदपुर BJP महानगर में बड़ा फेरबदल: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 7 मंडलों को मिले नये 'सारथी'

Jamshedpur BJP Mandal President: जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर 7 मंडल के नये अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. पोटका, कोवाली, पटमदा और बोड़ाम समेत अन्य क्षेत्रों में नई नियुक्तियां की गयी हैं.

Jamshedpur BJP Mandal President, जमशेदपुर, (संजीव भारद्वाज): जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से महानगर के सात मंडलों में नये अध्यक्षों की घोषणा की गयी है. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर महानगर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुक्रवार को इन पदों पर नियुक्त नामों की सूची जारी कर दी.

इन नेताओं को मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पोटका मंडल की जिम्मेदारी सनत कुमार शी को सौंपी गयी है. वहीं, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी में निधू दास, कमलपुर में मधुसूदन महतो, बोड़ाम में सनातन दास, पटमदा में कृष्ण पद सिंह और घोड़ाबांधा मंडल में नीरज कुमार शर्मा को अध्यक्ष के पद नियुक्त किया गया है.

Also Read: BJP सरायकेला की नई टीम तैयार! झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 13 मंडलों को मिले नये अध्यक्ष

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद

पूर्वी सिहभूम जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा. उन्होंने कहा कि सभी नये अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

Also Read: झारखंड विधानसभा में उठा एनएचएम कर्मियों के मानदेय विसंगति का मुद्दा, सड़क अपग्रेड की भी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >