Jamshedpur News: जेपी सेतु बस स्टैंड के हॉल और दुकान बनाने को नहीं मिल रहे ठेकेदार, 17वीं बार निकला टेंडर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित जेपी सेतु बस पड़ाव के हॉल और दुकानों का टेंडर लगातार 17वीं बार जारी किया गया है, लेकिन ठेकेदारों की रुचि न होने से यह मामला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.

जमशेदपुर से कुमार आनंद की रिपोर्ट

Jamshedpur News: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के ठेकेदारों के रूची नहीं लेने के कारण भुइयांडीह जेपी सेतु पड़ाव के हॉल, चार दुकान और अन्य का 16 वीं बार वाला टेंडर रद्द किया गया. अब 27 मई को जमशेदपुर अक्षेस ने 17वीं बार टेंडर जारी किया है. 

प्रथम तल्ल और भू-तल दुकानों की बोली राशि

इसमें प्रथम तल्ल के दुकान का तीन सालों का न्यूनतम डाक राशि 2.40 लाख रुपये है. जबकि हॉल का 19.27 लाख रुपये तीन साल के न्यूनतम डाक राशि, भू-तल के दुकान का 5.50 लाख रुपये तीन साल के न्यूनतम डाक राशि, इसी तरह कदमा के कौशल विकास केंद्र के तीन दुकानों 1.30 लाख रुपये तीन साल के न्यूनतम डाक राशि है.

लगातार टेंडर असफलता से बढ़ी परेशानी

जेपी सेतु बस पड़ाव के हॉल और दुकानों का टेंडर में किसी के वर्षों से ठेकेदारों की रूची नहीं लेने के कारण जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन के जी का जंजाल साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >