जमशेदपुर. साहिबगंज में 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर की टीम (बालक-बालिका) का सेलेक्शन ट्रायल रविवार को केपीएस कदमा में संपन्न हुआ. इसमें 90 खिलाड़ियों (बालक-बालिका) ने शिरकत की. ट्रायल के आधार पर चुने गये खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर टूर्नामेंट से पूर्व लगाया जायेगा. इसके बाद 12-12 खिलाड़ियों का अंतिम टीम (बालक-बालिका) जारी किया जायेगा. ट्रायल के दौरान अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और खेल से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिये. चयन प्रक्रिया के संचालन मो आरिफ आफताब, जलाल शेख, अजहरखान, सुप्रियो करण, शहबान-उल-हक, अमित कुमार शर्मा, अंजलि, विशाल, दीपक व अरहान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
jamshedpur basketball team selection trial : जमशेदपुर बास्केटबॉल टीम के ट्रायल में 90 खिलाड़ी हुए शामिल

jamshedpur basketball team selection trial : जमशेदपुर बास्केटबॉल टीम के ट्रायल में 90 खिलाड़ी हुए शामिल
Copied link
जमशेदपुर. साहिबगंज में 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.