जमशेदपुर के बड़ौदा घाट नदी तट से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट नदी तट से शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

निखिल सिन्हा की रिपोर्ट 

Jamshedpur News : झारखंड के जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी तट से शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की पहचान नहीं हो सकी

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है. काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

डूबने से मौत की जताई जा रही आशंका

प्रारंभिक आशंका है कि युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

आसपास के थाना क्षेत्रों से जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों, विशेषकर आदित्यपुर समेत अन्य इलाकों में हाल के दिनों में किसी युवक के डूबने या लापता होने की सूचना की भी जानकारी जुटा रही है. फिलहाल शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >