Lic chess: जमशेदपुर की आशा कुमारी को मिला दूसरा स्थान

हजारीबाग में आयोजित LIC ईस्ट सेंट्रल जोनल चेस टूर्नामेंट में जमशेदपुर की आशा कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल कर ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।

जमशेदपुर. हजारीबाग में डिवीजन स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से एलआइसी ईस्ट सेंट्रल जोनल चेस टूर्नामेंट सह ट्रायल का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जमशेदपुर की आशा कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं. उन्होंने कुल पांच राउंड में तीन अंक हासिल किए. वहीं, ओडिशा की पहली महिला वीमेंस इंटरनेशनल मास्टर'' किरण मनीषा मोहंती पांच राउंड में पूरे पांच अंकों के साथ चैंपियन बनीं. इस प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं आशा कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए पात्रता (क्वालीफाई) हासिल कर ली है. गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जमशेदपुर के चंदन कुमार प्रसाद ने मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) की भूमिका निभायी. चंदन कुमार प्रसाद एक अंतरराष्ट्रीय निर्णायक (इंटरनेशनल आर्बिटर) हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >