jamshedpur fc news : अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर प्रणय हलदर ने छात्रों को किया मोटिवेट, दिये महत्वपूर्ण टिप्स

जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर व जेएफसी के मिडफील्डर प्रणय हलदर बुधवार को केपीएस बर्मामाइंस स्कूल पहुंचे.

जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर व जेएफसी के मिडफील्डर प्रणय हलदर बुधवार को केपीएस बर्मामाइंस स्कूल पहुंचे. जहां, उन्होंने छात्रों के साथ लंबा समय बिताया. मौके पर उन्होंने छात्रों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन सबसे अनमोल पल है. विद्यार्थियों को इस समय का सबसे अच्छा इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही उन्होंने छात्रों को कहा कि वह स्पोर्ट्स को अपने जीवन में शामिल करें. पढ़ाई के साथ साथ स्पोर्ट्स भी करियर को एक अलग आयाम दे सकता है. मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑटोग्राफ दिये. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे जमशेदपुर एफसी का जमकर सपोर्ट करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >