Jharkhand news. मछली मार्केट में रेंगते हैं कीड़े, दुकानदार के सफाई के आग्रह को बाजार मास्टर कर रहे अनसुनी

भाजपा परसुडीह मंडल ने किया बाजार समिति का निरीक्षण

Jharkhand news.

स्वच्छता अभियान को लेकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए परसुडीह हाट बाजार में भाजपा परसुडीह मंडल प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया. एक तरफ देश में स्वच्छता अभियान के मिशन जोरो से चल रहा है. आम नागरिक सफाई पर हर परिस्थितियों में ध्यान देते रहते हैं, लेकिन परसुडीह हाट बाजार संपूर्ण विपरीत हालात में है. आठ से 10 महीने के कचरे की अंबार कई जगहों पर देखने को मिला. दुकानदार मुट्ठी भर ब्लीचिंग-फिनाइल छिड़काव कर ग्राहकों के इंतजार करते रहते हैं. मछली मार्केट में कीड़े रेंग रहे हैं. दुकानदार बाजार मास्टर को सफाई के आग्रह करने से वे अनसुनी होकर चले जाते.

एकमात्र सुलभ शौचालय से पूरे बाजार क्षेत्र हमेशा दुर्गंध फैलते रहता है. सालाना 20 लाख की माशूल बिना रसीद के वसूली तो की जा रही है, परंतु किसके जेब में जा रहे हैं, जवाबदेही करने वाले कोई नही. यहां की नारकीय स्थिति है. बाजार मास्टर को मीडिया के माध्यम से चार से पांच दिन का समय सफाई करवाने का दिया जा रहा है. बाजार सचिव या उच्च अधिकारियों से यह सब अवगत कराया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से मेघलाल टुडू, सुजीत अम्बष्ठ, त्रिदिब चट्टराज, सुजीत सिंह, अनिल यादव, अमित मिश्रा, नयन पोद्दार, सोनू श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, धीरज सिन्हा, चंद्र प्रसाद, पवन पात्र, लड़ाई मुंडिया, जयंत दास उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >