विश्व कप पावरलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर. भारतीय पावरलिफ्टिंग महासंघ (इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन, आइपीएफ) की टीम 22 से 24 नवंबर 2024 तक रूस की नोवोसिबिर्स्क शहर में आयोजित डब्ल्यूपीपीएल विश्व कप (पावरलिफ्टिंग) में भाग लिया.

जमशेदपुर. भारतीय पावरलिफ्टिंग महासंघ (इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन, आइपीएफ) की टीम 22 से 24 नवंबर 2024 तक रूस की नोवोसिबिर्स्क शहर में आयोजित डब्ल्यूपीपीएल विश्व कप (पावरलिफ्टिंग) में भाग लिया. इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रदीप कुमार पेरुमल्ला ने पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक, उदय रघुवंशी ने पावरलिफ्टिंग – बेंचप्रेस में स्वर्ण पदक, कस्तूरी राजमूर्ति ने पॉवरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक, ललित कुमार ने पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे. उक्त जानकारी भारतीय पावरलिफ्टिंग महासंघ के महासचिव कौस्तव दत्ता ने दी. भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में ललित कुमार, प्रदीप कुमार पेरुमल्ला, कस्तूरी राजमूर्ति और उदय रघुवंशी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >