जुस्को के खिलाफ आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे लोग, जानें क्या है वजह

जमशेदपुर के गोलमुरी चौक पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. बजरंग सेवा संस्थान ने तत्काल डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल का ऐलान किया है. जब तक निर्माण शुरू नहीं होगा, अनशन जारी रहेगा.

जमशेदपुर: गोलमुरी चौक पर आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है. चौक पर तत्काल डिवाइडर निर्माण कराने की मांग को लेकर बजरंग सेवा संस्थान ने ट्रैफिक विभाग और जुस्को प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. संस्थान के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा आज, 28 अगस्त को दोपहर 3 बजे से गोलमुरी चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे.

लापरवाही पर फूटा गुस्सा

धर्मवीर कुशवाहा ने बताया कि गोलमुरी चौक शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, लेकिन डिवाइडर के अभाव में यहां हमेशा अनियंत्रित वाहनों की वजह से जानलेवा हादसे होते रहते हैं. ट्रैफिक पुलिस और जुस्को प्रबंधन को कई बार आगाह किये जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. इसी उदासीनता के विरोध में अब संस्थान ने "गोलमुरी चौक पर डिवाइडर बनाओ, दुर्घटना रोको, जान बचाओ" के संकल्प के साथ धरने का फैसला लिया है.

डिवाइडर के लिए भूख हड़ताल

जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं, तब तक जारी रहेगा अनशन जिलाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह लड़ाई आम जनता की सुरक्षा से जुड़ी है. उन्होंने घोषणा की है कि जब तक गोलमुरी चौक पर डिवाइडर बनाने का काम मौके पर शुरू नहीं कराया जाता, तब तक यह भूख हड़ताल किसी भी सूरत में खत्म नहीं होगी.

लगातार हो रहे हादसे

अगर हम रेपोर्ट्स की मानें तो पिछले 15 दिनों में गोलमुरी इलाके में चौक के पास 2 सड़क हादसे हुए हैं. एक 18 अगस्त को जहां आकाशदीप प्लाजा के पास अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, जिसमें चालक घायल हुआ. वहीं 23 अगस्त को गोलमुरी पानी टंकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी, जिसमें बाइक सवार सुशील साह की मौत हो गयी.

Also read: गोलमुरी में अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत Also read: आखिर क्यों हादसों का हॉटस्पॉट बन रहा है आकाशदीप प्लाजा, फिर बेकाबू हुआ ट्रक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >