Jamshedpur News. ब्रह्मानंदम हॉस्पिटल में हीट स्ट्रोक के कारण बेहोश हुए मरीज सीसीयू में भर्ती
मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण इमरजेंसी में ही मैकेनिकल वेंटिलेशन शुरू किया गया
Jamshedpur News.
सोनारी स्थित ब्रह्मानंदम हॉस्पिटल के इमरजेंसी में मंगलवार को हीट स्ट्रोक के गंभीर मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचा. सोनारी निवासी 60 वर्षीय सिविल हेस्सा की जांच कराने पर डॉक्टरों ने पाया किसी उसकी स्थिति काफी गंभीर है. परिजनों ने बताया कि गर्मी के कारण वह अचानक बेहोश हो गया था. डॉक्टरों ने बताया कि मरीज का ब्लड प्रेशर अप डाउन कर रहा था. मरीज को तुरंत सीसीयू में भर्ती कर उसका इलाज किया गया. मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण इमरजेंसी में ही मैकेनिकल वेंटिलेशन शुरू किया. उसका इलाज डॉ सुजीत कुमार (सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी विभाग), डॉ विनायक अग्रवाल (पल्मोनोलॉजी विभाग) और डॉ मुकुल पांडे (ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर) के नेतृत्व में किया गया. अभी मरीज की स्थिति ठीक है.