गुड़ाबांदा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला जेल में बंद आरोपी अनुकूल महतो दोषी करार

गुड़ाबांदा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला जेल में बंद आरोपी अनुकूल महतो दोषी करार

कोर्ट ने सजा के बिंदू पर आगामी 23 मई को सुनवाई तय की, तीन साल पुराना 2021 का मामला

मुख्य संवाददाता,जमशेदपुर

पॉक्सो विशेष कोर्ट(न्यायाधीश सिरिश दत्त त्रिपाठी) ने बुधवार को गुड़ाबांदा थाना में दर्ज मुराकाटी गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने में जेल में बंद आरोपी अनुकूल महतो दोषी करार दिया.केस में अनुसंधान पदाधिकारी समेत कुल 12 लोगों की गवाही हुई थी. कोर्ट ने सजा के बिंदू पर आगामी 23 मई 2025 को सुनवाई तय की. मालूम हो कि तीन साल पूर्व नाबालिग के माता-पिता महुआ चुनने के लिए जंगल की ओर गये थे. इस दौरान 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने साइकिल मांगने के लिए परिचित अनुकूल महतो के घर गयी थी. तब अनुकूल महतो ने नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़ित नाबालिग ने आपबीती माता-पिता को दी. गुड़ाबांदा थाना में पॉक्सो एक्ट की धारा लगाकर आरोपी अनुकूल महतो के विरुद्ध केस दर्ज किया था. केस दर्ज होने के बाद आरोपी के जेल भेजने की कार्रवाई की. तब से लेकर अबतक आरोपी जेल में बंद हैं.इधर,जमशेदपुर में हुए केस की सुनवाई के दौरान आरोपी जेल से वीडियो कॉनफ्रेसिंग से जुड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR ANAND

KUMAR ANAND is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >