टाटा कमिंस में पीएल या सीएल से नहीं कटेगा पेड होलीडे, प्रोमोशन भी हुआ आसान

Good News: टाटा कमिंस के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. अब उनका पेड होलीडे में पीएल या सीएल नहीं कटेगा. प्रोन्नति भी आसान हो गई है.

Good News: टाटा कमिंस के कर्मचारियों की लंबित मांगों पर समझौता हस्ताक्षर हो गया है. कर्मचारियों के अवकाश के दौरान रविवार या राष्ट्रीय छुट्टी यानी किसी प्रकार का पेड होलीडे होने पर कर्मचारियों का पीएल यानी प्रीविलेज लीव अब नहीं कटेगा. वहीं, कर्मचारियों की प्रोन्नति के लिए तय मानकों में भी छूट दी गयी है.

कमिंस यूनियन की पहल पर हुआ समझौता

कमिंस यूनियन की पहल के बाद इस पर सहमति बनी. कमिंस प्रबंधन और यूनियन के बीच इसको लेकर एक समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. जमशेदपुर में करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद हुए समझौता को एक जनवरी 2024 से प्रभावी किया गया है.

समझौते पर इन लोगों ने किया हस्ताक्षर

समझौता पर प्लांट हेड रामफल नेहरा, भीकम सिंह, अमित ठाकुर आदि तथा यूनियन से अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती, महासचिव सुमित कुमार समेत सभी पदाधिकारी तथा कमेटी मेंबरों ने हस्ताक्षर किये. टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीप्चेंदू चक्रवर्ती ने कहा कि यह एग्रीमेंट टाटा कमिंस के सभी मजदूरों के सहयोग और यूनियन के प्रति विश्वास तथा प्रबंधन और यूनियन की पूरी टीम के सहयोग से संभव हो पाया है.

किन कर्मचारियों को मिलता है फास्ट ट्रैक परीक्षा देने का मौका

समझौता के तहत एसपी ग्रेड में प्रोमोशन के लिए कर्मचारियों के कार्यों का वार्षिक असेसमेंट दिसंबर में होता है. लगातार दो वर्षों में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से सफल होने पर उस कर्मचारी को फास्ट ट्रैक परीक्षा में शामिल होने की पात्रता हासिल होती है. इस परीक्षा में सफल होने पर कर्मचारी को एसपी ग्रेड में प्रमोशन मिलता है. इस ग्रेड में जाने के लिए पांच ग्रेड का छलांग (जंप) मिलता है.

कितना घट गया असेसमेंट का अंक

समझौते में इस असेसमेंट का अंक घटाकर 80 प्रतिशत कर दिया गया है. यह भी तय किया गया है कि वर्ष 2023 के असेसमेंट में 85 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले, लेकिन वर्ष 2024 में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले कर्मचारी फास्ट ट्रैक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यह छूट सिर्फ इस वर्ष के लिए ही होगा.

सिक लीव पर देना पड़ता था चिकित्सा प्रमाण पत्र

इसके अलावा पहले कर्मचारियों को एक भी दिन सिक लीव लेने पर चिकित्सा प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता था. लेकिन अब 2 दिन तक सीक लीव लेने पर इसकी जरुरत नहीं होगी. साल में 52 रविवारीय अवकाश तथा 9 राष्ट्रीय छुट्टी मिलाकर कुल 61 पेड होलीडे होता है.

अब कर्मचारियों को मिलेगा ये लाभ

अगर कोई कर्मचारी छुट्टी पर गया है. उसकी इस छुट्टी के दौरान कोई रविवारीय या नेशनल होली डे आ जाता है तो इसका लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलता है, यानी यह होलीडे कर्मचारियों के पीएल या सीएल से कटता था. लेकिन अब अवकाश के बीच रविवारीय या नेशनल होली डे आने पर इसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा, उनके पीएल या सीएल में इसे समायोजित नहीं किया जायेगा. इस व्यवस्था से कर्मचारियों के पीएल तथा सीएल बचेंगे.

Also Read

टाटा कमिंस में दो दिन फ्लैक्सी ऑफ, दो दिन रहेगा ब्लॉक क्लोजर

Jamshedpur News : कंपनियों में बोनस को लेकर कर्मचारियों में हलचल तेज, टाटा कमिंस यूनियन ने की 20% की डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >