Jamshedpur News : साकची बाजार से गायब बच्ची 14 दिन बाद पश्चिम बंगाल से बरामद

साकची बाजार से गायब तीन वर्षीय मासूम बच्ची आफरीन खातून काे 14 दिनों के बाद साकची पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया है. पुलिस बुधवार को संभवत: उसे शहर लेकर पहुंचेगी.

14 दिन बाद अपने माता-पिता से मिलेगी आफरीन, आज पुलिस करेगी कांड का खुलासा

Jamshedpur News :

साकची बाजार से गायब तीन वर्षीय मासूम बच्ची आफरीन खातून काे 14 दिनों के बाद साकची पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया है. पुलिस बुधवार को संभवत: उसे शहर लेकर पहुंचेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची का अपहरण करने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को संभवत: एसएसपी इस मामले का खुलासा करेंगे.

बताया जाता है कि 26 मई को बच्ची अपने माता-पिता के साथ बकरीद की खरीदारी करने साकची बाजार गयी थी. जहां से वह लापता हो गयी थी. पिता के बयान पर साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गय था. परिवार और समाज के लोगों के विरोध के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी सिटी संजीव कुमार की अगुवाई में एसआइटी का गठन किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >