शिविर में 40 लोगों के स्वास्थ्य की हुई नि:शुल्क जांच

10 नंबर बस्ती में बजरंग दल जमशेदपुर महानगर ने आयोजित किया शिविर

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बजरंग दल सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को देश के विभिन्न जिलों में बजरंग दल के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसके तहत 10 नंबर बस्ती में बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित डॉक्टरों ने 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. इस शिविर में गोरक्षा विभाग से अवतार सिंह परमार, झारखंड प्रांत से संजय चौरसिया, प्रदीप सिंह, शंकर राव, जिला संगठन मंत्री संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह, जिलामंत्री चंद्रिका भगत, बजरंग दल महानगर से चंदन दास, आलोक सिंह, दुर्गावाहिनी, बबली सोनम, रेणुका कालिंदी, हर्ष यादव, विशाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >