00 सीएम से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिम की समस्याओं से कराया अवगत

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की.

मुख्यमंत्री ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की. पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और शहरी आधारभूत संरचना से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने मानगो एवं जमशेदपुर पश्चिम के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक योजनाओं को गति देने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जमशेदपुर पश्चिम के विकास के लिए हर जरूरी कदम उठाये जायेंगे. मुलाकात के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीएम के सकारात्मक हस्तक्षेप से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >