फुटबॉल: अंडर-17 वर्ग में जमशेदपुर जोन बना चैंपियन

जमशेदपुर. सेंट जोसेफ स्कूल की ओर से दुमका में 22-24 अगस्त तक सीआइएससीइ रिजनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. सेंट जोसेफ स्कूल की ओर से दुमका में 22-24 अगस्त तक सीआइएससीइ रिजनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. अंडर-17 बालक वर्ग में जमशेदपुर जोन की टीम विजेता बनी. वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में जमशेदपुर की टीम उपविजेता रही. अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला जमशेदपुर जोन बनाम रांची जोन के मध्य खेला गया. स्कोर बराबर होने पर टाइब्रेकर में जमशेदपुर जोन ने 4-2 के स्कोर से मैच जीत कर चैंपियन बना. अंडर-19 ग्रुप के फाइनल में रांची की टीम ने जममशेदपुर को 2-0 से शिकस्त दी. अंडर-19 टीम के कोच लोयोला स्कूल के खेल शिक्षक कृष्णा कुमार, अंडर-17 टीम के कोच विनोद प्रसाद, अमरजीत एक्का, मैनेजर सुजीत रजक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >