जमशेदपुर के बागबेड़ा में 2 बाइक पर 4 अपराधी और ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 3 लोगों को लगी गोली

जमशेदपुर के बागबेड़ा में गुरुवार को सुबह-सुबह फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया. उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

जमशेदपुर के बागबेड़ा थानांतर्गत सिदो-कान्हू मैदान स्थित गणेश नगर के पास 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने विजय कुमार उर्फ मोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जमशेदपुर में हुई फायरिंग, मोनू के पेट में लगी गोली

घटना गुरुवार (2 मई) की सुबह करीब 9 बजे की है. मोनू को पेट और हाथ में गोली लगी है. पड़ोस की महिला ललिता देवी और पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू को पैर में गोली लगी है. तीनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. फायरिंग की वजह पुराना संपत्ति विवाद बताया जा रहा है.

कन्हैया सिंह पर जताया जा रहा है फायरिंग करने का शक

घटना की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके से 4 खोखा भी बरामद किया है. फायरिंग करने का शक कन्हैया सिंह पर जताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस मोनू से घटना के बारे में विशेष रूप से पूछताछ कर रही है.

Also Read : बागबेड़ा में स्क्रैप के कारोबार में वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, तीन घायल

पुट्टी मिस्त्री से बात कर रहा था मोनू, तभी शुरू हुई फायरिंग

घटना के संबंध में मोनू के परिजनों ने बताया कि मोनू अपने घर के बाहर खड़ा होकर पुट्टी मिस्त्री से बात कर रहा था. उसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर 4 अपराधी अचानक से आये और मोनू पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान पहली गोली पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू के हाथ में लगी. गोली चलाते देख मोनू ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों की गोली उसके पैर में लगी.

फायरिंग के बाद जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

मोनू को टारगेट करके अपराधियों ने गोली चलाई है. भागने के क्रम में एक महिला और एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है. फायरिंग का कारण कुछ पुराना विवाद बताया जा रहा है. फायरिंग करने वालों के नाम के बारे में जानकारी मिली है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

मुकेश कुमार लुणायत, सिटी एसपी, जमशेदपुर

भागकर पड़ोसी के घर में घुसा मोनू, ललिता देवी भी हो गईं घायल

मोनू के भागते हुए अपने पड़ोस की महिला ललिता देवी के घर में चला गया. वहां भी अपराधियों ने मोनू पर फायरिंग की. एक गोली मोनू के पेट में लगी जबकि दूसरी गोली ललिता देवी के पैर में लग गयी. हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गये. भीड़ को देखते ही सभी 4 अपराधी वहां से फरार हो गए. इसके बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

जमीन को लेकर कन्हैया सिंह से पूर्व में हो चुका है विवाद

विजय कुमार उर्फ मोनू का कन्हैया सिंह के साथ पूर्व से विवाद चलता आ रहा है. पूर्व में भी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग की घटना हो चुकी है. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराए थे.

Also Read : बागबेड़ा : नागाडीह हत्याकांड की सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया

Also Read : बागबेड़ा : रेलवे ठेकेदार को हथियार का भय दिखा कर 10 हजार छीना, लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >