उलीडीह : गोदाम में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाया

गोदाम में लगी आग

फोटो-ऋषि वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो डिमना रोड स्थित साबुन-चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में रविवार को आग लग गयी. गोदाम से धुआं निकलने पर आसपास के लोगों ने गोदाम संचालक सूरज पोद्दार को सूचित किया. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि गोदाम में रखा चॉकलेट, साबुन समेत अन्य सामान बर्बाद हो गये. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गयी थी. गोदाम संचालक सूरज पोद्दार के अनुसार गोदाम बंद था. गोदाम के बगल में ही ट्रांसफाॅर्मर है. संभवत: ट्रांसफाॅर्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकलने से गोदाम में आग लगी है. आग लगने से डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना पर उलीडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >