Jamshedpur News : बिरसानगर : जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्ष पर केस दर्ज

Jamshedpur News : बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित लोयोला स्कूल के पास एक जमीन को लेकर दो पक्ष में हुई झड़प के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से केस दर्ज किया गया है.

Jamshedpur News :

बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित लोयोला स्कूल के पास एक जमीन को लेकर दो पक्ष में हुई झड़प के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से केस दर्ज किया गया है. दूसरे पक्ष से महिला तुलसी कर्मकार ने आशीष सचदेवा, गुरमीत सिंह तोते, गुरप्रीत सिंह और अज्ञात पांच-सात लोगों पर एक राय होकर मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का केस दर्ज करायी है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आशीष सचदेवा, गुरमीत सिंह तोते, गुरप्रीत सिंह और अज्ञात पांच-सात लोग उसके घर पर अचानक आये और अचानक से हमला कर दिया. हमले में उन लोगों ने गर्भवती की भी पिटाई कर दी. साथ ही सभी को जान से मारने की धमकी की भी दिये.

वहीं काशीडीह निवासी आशीष सचदेवा ने बिरसानगर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने संतोषी लोहार, काजल लोहार, देव कर्मकार, गोपाल, तपन मांझी, लखींद्र लोहार, संजीव गोराई, पुछू और बाबला को आरोपी बनाया है. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है. घटना शनिवार की है. दोनों पक्ष की ओर से केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >