भारतीय थल सेना की सोनारी यूनिट के साथ पूर्व सैनिकों ने किया शहीदों को नमन

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने गोलमुरी पुलिस लाइन दी श्रद्धांजलि

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

करगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबिली पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर भारतीय थल सेना की सोनारी यूनिट एवं 37 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा व एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव कुमार मिश्रा ने पुष्प चक्र चढ़ाया. सैन्य अधिकारियों का सम्मान हवलदार रमेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह व अनिल झा ने पुष्प गुच्छ देकर किया. विजय दिवस पर लड्डू बांटे गये. कार्यक्रम का संचालन हरेंदू शर्मा व धन्यवाद सुशील कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में राजीव रंजन, कन्हैया शर्मा, गणेश राव, मिथिलेश कुमार सिंह, शेख अनवर, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, जावेद हुसैन, अशोक श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर, अमित कुमार, बलजीत सिंह, बरमेश्वर पांडे, शत्रुघ्न प्रसाद शाह समेत अन्य पूर्व सैनिक शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >