Jamshedpur News : तीसरे दिन भी संकट बरकरार, भाड़े का जेनरेटर लगाकर चल रहा काम

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस में तीसरे दिन भी बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है. हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल व्यवस्था के तहत भाड़े पर जेनरेटर मंगवाया है.

महिला विश्वविद्यालय में बिजली-पानी की समस्या छात्राएं है परेशान Jamshedpur News जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस में तीसरे दिन भी बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है. हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल व्यवस्था के तहत भाड़े पर जेनरेटर मंगवाया है. शनिवार को यूनिवर्सिटी में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें बिजली और पानी की समस्या पर भी चर्चा हुई. कुलसचिव ने बताया कि यूनिवर्सिटी का अपना जेनरेटर खराब है, जिसकी मरम्मत की जा रही है. संभावना है कि सोमवार तक उसे ठीक कर लिया जाएगा. फिलहाल भाड़े के जेनरेटर से काम चलाया जा रहा है. जुस्को द्वारा केबल से संबंधित कार्य किया जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है. छात्राओं ने बताया कि 19 मई से परीक्षाएं शुरू हुई हैं और तभी से बिजली-पानी की समस्या बनी हुई है. बीते तीन दिनों से हालात और भी बदतर हो गए हैं. न तो बाथरूम में पानी है, न ही पीने के लिए. इससे छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanam kumar singh

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >