Jamshedpur News : टाटानगर से होकर चलने वाली चार ट्रेनों में मिलेगी इ-पैंट्री सर्विस
Jamshedpur News : देशभर में रेलवे ने कुल 25 ट्रेनों में इ-पैंट्री सर्विस की शुरुआत कर दी है. इस सर्विस में शामिल ट्रेनों में टाटानगर से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें शामिल हैं.
देशभर में रेलवे ने कुल 25 ट्रेनों में इ-पैंट्री सर्विस की शुरुआत कर दी है. इस सर्विस में शामिल ट्रेनों में टाटानगर से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें शामिल हैं. जिसमें टाटानगर-एसएमवीबी बंगलुरु एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस और पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है. आइआरसीटीसी ने अपनी इ-पैट्री सर्विस को शुरू भी कर दिया है. फिलहाल इस सर्विस की शुरुआत भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस से की गयी है. आने वाले 60 दिनों में इसे 25 और ट्रेनों (100 रैक) में लागू किया जायेगा. सफलता के बाद इसे देशभर की दूसरी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू किया जायेगा. इसके जरिये यात्री पहले से अपने मील को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. यात्रा के दौरान वेंडर खाना सीधे यात्री की सीट तक पहुंचायेगा. कंफर्म, आरएसी या पार्शियली कंफर्म टिकट वाले यात्री इस सेवा का लाभ ले सकते हैं. ये सर्विस उन ट्रेनों में लागू होगी, जिनमें पैंट्री कार उपलब्ध है. आइआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुकिंग के समय पैसेंजर्स इ-पैंट्री मील ऑप्शन को सेलेक्ट करके मील बुक कर सकते हैं या फिर बुकिंग के बाद “बुक्ड टिकट हिस्ट्री” सेक्शन में जाकर इ-पैंट्री के जरिये बुकिंग कर सकते हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.