स्टील सिटी में महामहिम का आगमन: चकाचक होगा जमशेदपुर का रास्ता, सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Droupadi Murmu Jamshedpur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बार फिर लौह नगरी जमशेदपुर के दौरे पर आ रही हैं. 26 फरवरी को उनके हाथों कदमा मैरिन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर और स्पिरिचुअल सेंटर का शिलान्यास होना है. इस ऐतिहासिक पल के लिए सोनारी एयरपोर्ट से लेकर मैरिन ड्राइव तक की सड़कें नयी नवेली दुल्हन की तरह सजाई जा रही हैं.

Droupadi Murmu Jamshedpur Visit, जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को आने वाली है. इसको लेकर शहर तैयार होने लगा है. लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति का दौरा होने वाला है. इसको लेकर कदमा के अनिल सुर पथ के मोड़ पर मैरिन ड्राइव के किनारे श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के मंदिर और स्पिरिचुअल सेंटर का निर्माण कार्य की शुरुआत करने के लिए शिलान्यास होने वाला है. इसे लेकर तैयारी चल रही है.

मैरिन ड्राइव एरिया की सड़क को बनाया जा रहा नये सिरे से

पूरे एरिया को नये सिरे से बनाया जा रहा है. जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है. कदमा के मैरिन ड्राइव एरिया की सड़क को नये सिरे से बनाया जा रहा है ताकि आने जाने में राष्ट्रपति को दिक्कत नहीं हो. पूरे सड़क की खुदाई कर दी गयी है और फिर नये सिरे से सड़क को बनाया जा रहा है. सड़क की मजबूतीकरण भी हो रहा है. कदमा क्षेत्र के आने जाने वाले सड़क को बनाया जा रहा है.

Also Read: धनबाद: प्रिंस खान गिरोह का खास गुर्गा गिरफ्तार, व्यवसायियों के नंबर लीक कर अपने आका को करता था सप्लाई

मोरिंगा के सारे पेड़ को हटा दिया गया

बताया जाता है कि सड़क मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोनारी एयरपोर्ट से होते हुए अनिल सुर पथ से होकर गुजरेगी. इसके लिए सड़क का चौड़ीकरण, सड़क को मजबूत बनाने के अलावा सारे बंपर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, राष्ट्रपति सुरक्षा की टीम के आने के बाद ही सड़क और मूवमेंट को फाइनल किया जायेगा. मैरिन ड्राइव के बीच में स्थानीय बस्तीवासियों द्वार लगाये गये मोरिंगा के सारे पेड़ को भी हटा दिया गया. पूरे एरिया के डिवाइडर को भी बनाया जा रहा है ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो.

Also Read: Bokaro: बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने 5 साधुओं को पीटा, पुलिस ने बचाई जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >