Jamshedpur News : करनडीह फाटक के पास नाली जाम, रेल लाइन धंसने का खतरा

करनडीह रेलवे फाटक से सुंदरनगर और एसएस हाइस्कूल जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे बनी नाली में बड़े पैमाने पर मिट्टी भर गयी है. इससे जल निकासी बाधित है.

Jamshedpur News :

करनडीह रेलवे फाटक से सुंदरनगर और एसएस हाइस्कूल जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे बनी नाली में बड़े पैमाने पर मिट्टी भर गयी है. इससे जल निकासी बाधित है. पानी रेलवे ट्रैक की तरफ फैल रहा है. पानी के तेज बहाव से रेलवे लाइन के नीचे की मिट्टी कटने और ट्रैक धंसने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

इस मामले में सहायक मंडल अभियंता साउथ इस्टर्न रेलवे, टाटानगर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी है. रेल अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. ज्ञापन सौंपनेवालों में सुदिप्तो डे राणा, ईश्वर सोरेन, मोना चंद्र, सोमनाथ मुखर्जी व अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >