मानगो व जुगसलाई के 11 घरों में मिले डेंगू के लार्वा

मानगो व जुगसलाई के कुल 330 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की गयी. जिसमें 11 घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये.

330 घरों में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया था सर्च अभियान

जमशेदपुर :

मच्छर जनित बीमारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है. सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू को लेकर जागरुकता अभियान के साथ-साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया. टीम ने मानगो व जुगसलाई के कुल 330 घरों की जांच की. जिसमें 11 घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये. वहीं 3962 कंटेनर की जांच की गयी. जिसमें 21 में डेंगू के लार्वा पाये गये. उन सभी को टीम के सदस्यों ने नष्ट किया. सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने बताया कि अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी है. लोग खुद भी अपने घरों की साफ-सफाई रखें और लार्वा को पनपने नहीं दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >