दुखूटोला में सांस्कृतिक भवन बनाने की हुई मांग

जमशेदपुर के दुखूटोला में ग्रामीणों ने बैठक कर धुमकुडिया सांस्कृतिक भवन बनाने की मांग की है. गांव के विकास और सामाजिक एकजुटता पर भी चर्चा की गई.

जमशेदपुर के करनडीह स्थित दुखूटोला में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें गांव के विकास और सामाजिक एकजुटता पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि धुमकुडिया सांस्कृतिक भवन के अभाव में ग्राम सभा नियमित न हो पाने के कारण जल्द ज्ञापन सौंपा जायेगा. गांव को स्वच्छ बनाये रखने के लिए महीने में एक बार साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा. गांव में शैक्षणिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

बनी रही सामाजिक एकता व अखंडता

पारंपरिक पूजा स्थल को सामूहिक प्रयास से सुरक्षित रखा जायेगा. गांव के पारंपरिक ग्रामप्रधान (हातु मुंडा) बबलू हेंब्रम ने कहा कि गांव की सामाजिक एकता व अखंडता को बनाये रखना है. इसके लिए स्वशासन व्यवस्था का आदर करना होगा. साथ सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा. वहीं ग्राम सचिव सागर हेंब्रम ने सभी से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज सुधार के लिए सकारात्मक कदम उठाने की अपील की. इस मौके पर विश्वनाथ हेंब्रम, दुखू हेंब्रम, डूलू हेंब्रम, दुर्गा हेंब्रम, गोमा गागराई, बच्चन सिंह मुंदुयां, सारो हेंब्रम, सुमित्रा हेंब्रम समेत कई ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >