चीरंजीत प्रधान की घातक गेंदबाजी, चटकाये छह विकेट

ऑफ स्पिनर चीरंजीत प्रधान (28/6) की घातक गेंदबाजी की मदद से विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड को 4 विकेट से हराया.

जमशेदपुर. ऑफ स्पिनर चीरंजीत प्रधान (28/6) की घातक गेंदबाजी की मदद से विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड को 4 विकेट से हराया. टेल्को मैदान में खेले गये इस मैच में हिना एलायड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में दस विकेट पर 156 रन बनाये. सुमन कुमार ने 46 व गौतम कुमार मंगलम ने 40 रनों की पारी खेली. जवाब में विकास क्रिकेट क्लब की टीम 31.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया. दीपांशु कुमार ने 52, विगनेश ने 29 और वृहस्पति महतो ने 29 रनों की पारी खेली. चीरंजीत प्रधान प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >