Jamshedpur News : गुडरा नदी में दो महिलाओं का मिला शव, हत्या की आशंका

शवों की नहीं हुई है शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेजा

प्रतिनिधि, जादूगोड़ा

जादूगोड़ा में गुडरा नदी से पुलिस ने गुरुवार को दो महिलाओं का शव बरामद किया. पहला शव सुबह में और दूसरा शव शाम में बरामद किया गया. दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है. दो शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेज दिया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं की हत्या की आशंका जतायी है.

थाना प्रभारी राजेश मंडल ने भी दोनों महिलाओं की हत्या की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं की कहीं अन्यत्र हत्या कर जादूगोड़ा में गुडरा नदी पर बनी पुलिया के नीचे बोरे में बंदकर फेंका गया है. इसकी जांच की जा रही है. दोनों महिलाओं के सिर और हाथ में चोट के निशान हैं. पुलिस डबल हत्याकांड को सुलझाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >