ब्लॉक 8 और 23 में सड़क, नाली का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं, जुडको ने 9वीं बार बढ़ायी समय सीमा
बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अटका आशियाने का सपनावरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपने आशियाने की आस लगाये बैठे हजारों लाभुकों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है. 31 मई की डेडलाइन एक बार फिर टल गयी है. आवास का निर्माण कार्य करा रही नोडल एजेंसी झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) अब तक 9 बार हैंडओवर की समय सीमा बढ़ा चुकी है. इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास 23 फरवरी 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था. तय लक्ष्य के अनुसार इसे मार्च 2021 तक ही पूरा होना था, लेकिन विडंबना यह है कि सात साल बाद भी एक भी ब्लॉक का काम पूर्ण रूप से खत्म नहीं हो सका है. इस साल पहले मार्च और अब जून की डेडलाइन टलने से लाभुकों में निराशा है. इससे पूर्व पिछले तीन वर्षों में मार्च व सितंबर 2023, मार्च, सितंबर व दिसंबर 2024, तथा मार्च, सितंबर व दिसंबर 2025 सहित हर साल दीपावली पर गृह प्रवेश की तैयारी अधूरी ही साबित हुई है.
653 करोड़ की योजना, फाइलों में ड्रेनेज का काम
653 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में कुल 9,592 आवास बनाने की स्वीकृति मिली थी. वर्तमान में छह ठेका कंपनियों के माध्यम से 24 ब्लॉकों में 7,372 आवासों का निर्माण किया जा रहा है. जुडको ने ब्लॉक 8 और 23 का काम 95 फीसदी पूरा होने का दावा तो किया है, परंतु हकीकत यह है कि ड्रेनेज, एप्रोच रोड और स्थायी सड़क का निर्माण अब भी फाइलों और टेंडर की प्रक्रियाओं में उलझा हुआ है. मूलभूत सुविधाओं के इस बड़े अभाव को देखते हुए जेएनएसी और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर ट्रांसफॉर्मर, स्ट्रीट लाइट, बिजली कनेक्शन की व्यवस्था की गयी. अब तक 194 लाभुकों ने बिजली का कनेक्शन लिया है.योजना की वर्तमान स्थिति
पानी : 1 लाख लीटर का संप और 3 लाख लीटर की दो टंकियां तैयार, टेस्टिंग पूरी.बिजली : 500 केवी के 8 ट्रांसफॉर्मर लग चुके हैं, मीटर लगाने का कार्य जारी.
लिफ्ट : ब्लॉक-8 में चार और ब्लॉक-23 में केवल एक लिफ्ट लगी है.फायर एनओसी : दोनों ब्लॉकों को फायर एनओसी मिल चुका है.
ड्रेनेज व लाइट : 25-25 लाख की लागत से ड्रेनेज का काम शुरू है, जिसे 7 से 10 जून तक पूरा करना है.स्ट्रीट लाइट : पूर्व डीसी व जेएनएसी की पहल से 8 लाख की लागत से 36 स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं.
सड़क : वर्तमान में अस्थायी रूप से स्लैग गिराकर रोड तैयार हो रहा है. आगे चलकर 48 करोड़ से स्थायी रोड व चहारदीवारी बनेगी.लाभुकों व किस्तों का विवरण:ब्लॉक 8 और 23 के कुल 644 आवास
किस्त — लाभुक की संख्या पहली किस्त जमा : 3,316 लाभुकदूसरी किस्त जमा : 768 लाभुक
तीसरी किस्त जमा : 348 लाभुकअंतिम किस्त जमा : 315 लाभुक (4.31 लाख)
लॉटरी से कुल चयनित : 5,366 लाभुकनये आवेदन : 513 , लॉटरी बाकी
