डालसा की टीम ने श्रमिकों के बीच चलाया जागरुकता अभियान

मई दिवस पर श्रमिकों के बीच डालसा टीम ने चलाया श्रमिकों के बीच जागरूकता अभियान

(फोटो 2 डालसा 1)

जमशेदपुर.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आम श्रमिकों के बीच जागरुकता अभियान चलाया. घंटों चले अभियान में साकची में रिक्शा चालक, ठेला चालक, सब्जी बेचने वाले सहित अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी और सरकार द्वारा मजदूर हित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही श्रम विभाग के तहत असंगठित मजदूरों के निबंधन कराने पर मिलने वाले लाभों के बारे में चर्चा की गयी. आगामी 10 मई को व्यवहार न्यायालय कैंपस में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गयी. अभियान में डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनीता कुमारी, जोबारानी बास्के एवं माधवी कुमारी शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR ANAND

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >