सीबीआई अफसर बनकर बैंक से 35 लाख लूटे, ताला लगा हुए फरार

नकाबपोश अपराधियों ने जमशेदपुर के मानगो स्थित बैंक ऑफ इंडिया में फिल्मी तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश लूटेरों ने बैंक से पैसे लूट कर बैंक को बाहर से बंद कर भाग निकले.

Jamshedpur News: नकाबपोश अपराधियों ने जमशेदपुर के मानगो स्थित बैंक ऑफ इंडिया में फिल्मी तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार 30 से 35 लाख रुपये की लूट हुई है. घटना की जानकारी मिले पर एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर पड़ताल कर रहे हैं.

चार नकाबपोश ने दिया घटना को अंजाम

जमशेदपुर के मानगो स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आज चार नकाबपोश लुटेरों ने डाका डाला. लूटपाट करने के बाद डकैत बैंक को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए. यहां से लगभग 35 लाख रुपये की लूट हुई है. इस संबंध में बैंक के कर्मचारी और अधिकारी तथा पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.

ऐसे दिया घटना को अंजाम

बैंक में मौजूद ग्राहकों के अनुसार चार की संख्या में आए नकाबपोश लोगों ने खुद को सीबीआई अफसर बता कर उनसे उनका मोबाइल जमा करवा लिया. सभी के हाथों में हथियार थे. इसके बाद वे काउंटर के अंदर घुस गए. थोड़ी देर के बाद चारों एक झोला लेकर हथियार लहराते हुए बाहर निकले. इसके बाद बैंक के शटर को बाहर से बंद कर दिया. बाहर से ताला लगाने के बाद चारों नकाबपोश भाग निकले. इसके बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस अभी बैंक में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों तथा ग्राहकों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >