गोलमुरी पुलिस ने लॉटरी टिकट बेचते दुकानदार को पकड़ा, 250 टिकट बरामद

गोलमुरी पुलिस ने लॉटरी बेचते दुकानदार को पकड़ा, 250 लॉटरी बरामद

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोलमुरी पुलिस ने मस्जिद रोड के पास स्थित एक दुकान से लॉटरी टिकट बेचते संचालक को गिरफ्तार किया है. दुकान संचालक का नाम मो खुर्शीद आलम है. उसके दुकान से करीब 250 पीस लॉटरी का टिकट और करीब छह हजार रुपये नकद बरामद किया गया है. खुर्शीद आलम से पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ करने के बाद पुलिस शुक्रवार को उसे जेल भेजेगी. घटना गुरुवार दोपहर की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित दुकान में खुलेआम लॉटरी के टिकट की खरीद-बिक्री की जा रही है. उसके बाद सिटी एसपी के आदेश के बाद गोलमुरी पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देख कर मो खुर्शीद आलम भागने लगा. इसके बाद पुलिस बल ने उसे दौड़ा कर पकड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >