Viral Video: 200 रुपए के लिए चली गोली, CCTV में दिखे 15 हमलावर, 3 संदिग्ध से पूछताछ

Crime News Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई में महज 200 रुपए के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी. इस मामले में मो रमजान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा है कि उसको जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ताबड़तोड़ चापेमारी कर 3 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Crime News Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर से सटे जुगसलाई के शिव घाट में शुक्रवार को 200 रुपए के लिए गोली चल गयी है थी. ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी. युवकों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना अंजाम दिया था. फायरिंग के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. वीडियो में 12 से 15 हमलावर दिख रहे हैं.

रमजान ने अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया जान से मारने की नीयत से फायरिंग का केस

जुगसलाई निवासी मो रमजान ने जुगसलाई थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. रमजान ने पुलिस को बताया कि 3 महीने पहले एक युवक ने साकची में वाहन पर नंबर प्लेट लगाने के लिए 600 रुपए में काम कराया था. काम कराने के बाद उसने केवल 400 रुपए ही दिये. 200 रुपए बाकी थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गाली-गलौज और विवाद के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

रमजान ने शुक्रवार को जब रुपए मांगे, तो युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसे शिव घाट बुलाया. इसके बाद वह दोस्तों के साथ शिव घाट गया. वहां युवक ने अपने 12 से 15 दोस्तों को बुला लिया. वे लोग गाली-गलौज करने लगे. इसकी वजह से विवाद हो गया. विवाद होने पर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस ने परसुडीह, बागबेड़ा और आदित्यपुर क्षेत्र में छापेमारी की है. 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें

हैदराबाद, रक्सौल, चर्लपल्ली, मालदा, सूरत और गोवा जाने वाली ट्रेनें रद्द, यहां देखें डेट

TSPC को करारा झटका, सबजोनल कमांडर समेत 6 उग्रवादी 1102 कारतूस के साथ गिरफ्तार

झारखंड पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग, अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले प्रमोद कुमार का भी हुआ तबादला

झारखंड में शुरू हुआ वक्फ कानून का विरोध, पूर्व मंत्री ने कहा- बिल वापस लो, और बढ़ेगा आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >