वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में जेएच तारापोर स्कूल में शुक्रवार को कन्वर्जेंस 2026 नामक एक दिवसीय इंटर स्कूल कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें शहर के 18 स्कूलों के पांचवीं क्लास के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नरगिस-ए-मदन ने किया. गैर-प्रतिस्पर्धात्मक कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच मित्रता, सहयोग और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था.
विद्यार्थियों को लोकप्रिय कार्टून पात्रों के नाम पर समूहों में बांटा गया. कार्यशाला के दौरान इंक एंड इमैजिनेशन में डूडल आर्ट, नॉट जस्ट फ्रेंड्स में फ्रेंडशिप बैंड निर्माण, स्क्रैप टू स्टाइल में अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री तैयार करने तथा एड हसल में किसी उत्पाद के रचनात्मक प्रचार की गतिविधियां आयोजित की गयी. कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
