गोलपहाड़ी में कांग्रेसियों ने जनसमस्याओं पर की चर्चा

गोलपहाड़ी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष-आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में बागबेड़ा, कीताडीह, हरहरगुट्टू, गोलपहाड़ी, प्रमथनगर, करनडीह समेत अन्य बस्ती में बिजली, पानी व साफ-सफाई की समस्या को लेकर चर्चा की गयी.

जमशेदपुर :

गोलपहाड़ी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष-आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में बागबेड़ा, कीताडीह, हरहरगुट्टू, गोलपहाड़ी, प्रमथनगर, करनडीह समेत अन्य बस्ती में बिजली, पानी व साफ-सफाई की समस्या को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोध सिंह सरदार ने कहा कि 31 जुलाई को बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में महाजुटान होगा. उसके बाद विभिन्न समस्याओं से संबंध एक मांग पत्र जुस्को प्रबंधन को सौंपा जायेगा. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इस महाजुटान में अपनी उपस्थिति को जरूर दर्ज करायें, ताकि मांगों को मजबूती से रखा जा सके. बैठक में आशीष ठाकुर, सुबोध सिंह सरदार, राजेंद्र कुमार सिंह, सूरज मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >