Jamshedpur news. मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चलाया

बन्ना गुप्ता ने छतरपुर परिसदन में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर मीटिंग की

Jamshedpur news.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता ने छतरपुर परिसदन में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर मीटिंग की. इस मीटिंग में वरिष्ठ जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष कुशवाहा सोनकर, अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख लोग, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मौजूद थे. इस बैठक में संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य, संगठन की मजबूती, पार्टी को मजबूत बनाने, नये सदस्यों को जोड़ने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, ब्लॉक से लेकर मंडल, पंचायत, सेक्टर, वार्ड व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने आदि विषयों पर चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >