Jamshedpur news. टेल्को चित्रगुप्त समिति ने विधायक पूर्णिमा साहू का किया अभिनंदन

पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर बधाई के साथ-साथ स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की

Jamshedpur

news.

टेल्को चित्रगुप्त समिति द्वारा नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. टेल्को चित्रगुप्त समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अरविंद श्रीवास्तव (भाजपा नेता) के नेतृत्व में विधायक पूर्णिमा साहू के आवास पर मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर बधाई के साथ-साथ उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की. प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विधायक को यह आश्वासन दिया कि कायस्थ समाज हमेशा उनके साथ-साथ जमशेदपुर एवं झारखंड के उन्नति में कदम से कदम मिलाकर चलेगा. जहां भी जरूरत होगी, कायस्थ समाज उनके हर विकासशील कार्य में यथासंभव अपना सहयोग और योगदान देगा. प्रतिनिधिमंडल में मिथिलेश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, एसके दास, राजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, कुमार आर्यन, छोटेलाल, अजय कुमार, मास्टर अर्णव व अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >