सीएम सूबे के अधिवक्ता को स्वास्थ्य बीमा कार्ड रांची बांटेंगे 3 मई को

सीएम अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा कार्ड बांटेंगे 3 मई को

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 मई को रांची के हरिवंश थाना भगत इंदौर स्टेडियम में सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं को राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड वितरित करेंगे. झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि समिति के लेखापाल प्रत्यूष द्विवेदी ने राज्य के सभी जिला व अनुमंडल बार संघों को इसकी जानकारी दी है.अधिवक्ता एवं चयनित पेंशन कमेटी सदस्य अक्षय झा ने बताया कि इस योजना से राज्य के सभी अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा. वहीं, जमशेदपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इसे सरकार की ऐतिहासिक पहल बताया. उन्होंने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं. सरकार ने पहले ही अधिवक्ता कल्याण कोष में अनुदान दे दिया है और नये अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड देने की भी घोषणा की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR ANAND

KUMAR ANAND is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >