Jamshedpur news. सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दिये कई दिशा निर्देश

डॉक्टरों व कर्मचारियों को समय पर अस्पताल आने का निर्देश

Jamshedpur news.

सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना. इसके साथ ही अस्पताल में दवाओं की स्थिति, रजिस्टर अप-टू-डेट है या नहीं, मरीजों की उपस्थिति सहित अन्य चीजों की जानकारी ली. इस दौरान ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों ने सिविल सर्जन को बताया कि ओपीडी में हमलोग सुबह से ही आ जाते हैं, मगर डॉक्टर देर से आते हैं, इस वजह से परेशानी होती है. मरीजों की शिकायत सुनने के बाद सीएस ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को समय पर अस्पताल आने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों को कोई परेशानी न हो, डॉक्टर व कर्मी इसका ख्याल रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >