चौरंगी चार लाख से बनेगा पूजा पंडाल, सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव बने मिंटू पाल

बहरागोड़ा के चौरंगी में इस साल 4 लाख की लागत से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनेगा। मिंटू पाल को कमेटी का सचिव चुना गया है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के चौरंगी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस वर्ष करीब 4 लाख की लागत से काल्पनिक थीम पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जायेगा. कमेटी के सचिव मिंटू पाल ने बताया कि इस वर्ष पूजा आयोजन में करीब 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.

इसमें मां दुर्गा की प्रतिमा, पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य खर्च शामिल हैं. श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. उन्होंने कहा कि चौरंगी की यह तीन पंचायतों में होने वाली प्रमुख दुर्गा पूजा है,जिसमें बहरागोड़ा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमेटी के 50 से अधिक सदस्य तैनात रहेंगे.

संचालन समिति का गठन

सफल आयोजन को लेकर पूजा कमेटी का गठन किया गया है. संरक्षक के रूप में भूपति नायक,भास्कर घोष, जवाहरलाल मंडल,देवेंद्र नाथ बाला,रामानुज माईती, सत्यवान साहू,नित्य गोपाल माईती,तपन कुमार पांडा, अध्यक्ष नागेंद्र नाथ गिरी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह मुंडा,तड़ित मुंडा,चैतन्य सिंह मुंडा,रामचंद्र हेंब्रम,कार्यकारी अध्यक्ष गुहीराम साहू,सचिव मिंटू पाल,सहसचिव पंकज कुमार माईती,अरूप गिरी, पीयूष कांति साहू,राजीव लेंका,चंदन कुमार माईती पार्थ सारथी पुष्टि,कोषाध्यक्ष सत्येन कुमार माईती तथा लाइसेंसी प्रदीप कुमार धारा समेत 50 से अधिक सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >