Chhath Puja in Jamshedpur: जुगसलाई के छठ घाटों पर अब भी नहीं हुए कई काम, कल अर्घ्य देंगे व्रती

Chhath Puja in Jamshedpur: आपसी सहयोग से समिति इस घाट को रमणीय बना देती है, जिसकी व्यवस्था हर साल शहर के लिए उदाहरण बनती है. व्रतियों के लिए रेड कारपेट और दोनों समय चाय-पानी की व्यवस्था की जाती है.

Chhath Puja in Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के जुगसलाई में खरकई नदी के किनारे स्थित महाकालेश्वर घाट, शिव-पार्वती घाट के अलावा आरपी पटेल स्कूल में बनाये गये अस्थायी छठ घाट पर छठ व्रती और श्रद्धालुओं की हर साल भीड़ उमड़ती है. नगर परिषद ने तीनों स्थानों पर तैयारियां बेहतर करने का दावा किया है, जबकि यहां अब तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं दिख रही है. शेष 24-35 घंटों में यहां कई काम किये जाने बाकी हैं.

छठ घाट समिति के लोग संभालते हैं इस घाट की व्यवस्था

जुगसलाई का महाकालेश्वर घाट की व्यवस्था छठ घाट समिति के लोग ही संभालते हैं. नगर परिषद के लिए यहां ज्यादा काम नहीं होता. आपसी सहयोग से समिति इस घाट को रमणीय बना देती है, जिसकी व्यवस्था हर साल शहर के लिए उदाहरण बनती है. व्रतियों के लिए रेड कारपेट और दोनों समय चाय-पानी की व्यवस्था की जाती है. नगर परिषद द्वारा यहां जेसीबी से नदी के किनारों की सफाई की गयी है. छठ घाट समिति द्वारा लाइट का इंतजाम कराया गया है. जो कुछ यहां हुआ है वह अब भी नाकाफी है.

Also Read: Chhath Puja: टाटानगर से छठ स्पेशल ट्रेन में जान जोखिम में डालकर बिहार गये यात्री, 75 बसें भी पड़ गयीं कम

शिव-पार्वती घाट पर जेसीबी से सफाई

जुगसलाई रेल लाइन के नीचे शिव-पार्वती घाट पर भी जेसीबी से साफ-सफाई कर स्थान बनाया गया है. यहां भी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं है. एक दिन में इसे और दुरुस्त करना होगा. जुगसलाई आरपी पटेल हाई स्कूल के मैदान में अस्थायी छठ घाट बनाया जा रहा है. यहां गंदगी कम है. इस कारण सफाई आसानी से हो सकती है.

Also Read: झारखंड में छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम, किस शहर में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय, यहां देखें लिस्ट

व्रतियों के लिए दुरुस्त हो जायेंगे तीनों घाट

जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव ने कहा कि महाकालेश्वर घाट में युद्धस्तर पर काम चल रहा है. वहां की व्यवस्था स्थानीय लोगों के साथ बेहतर की जा चुकी है. बचे काम भी पूरे हो जायेंगे. शिव-पार्वती घाट की कमी को ठीक कर दिया जायेगा. एक अस्थायी तालाब बनाया जा रहा है.

Also Read: Chhath Puja 2022: झारखंड में कब दिया जायेगा डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें आपके शहर में कब होगा सूर्यास्त
https://www.youtube.com/watch?v=sVymjDpPrwk

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >