2.40 लाख में हुई चाकुलिया साप्ताहिक हाट की बंदोबस्ती, मीटर देखकर वसूला जायेगा पानी का बिल

चाकुलिया नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में साप्ताहिक हाट की बंदोबस्ती 2.40 लाख सालाना पर तय हुई. पानी बिल अब मीटर से लिया जाएगा.

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई. इसमें राजस्व संग्रहण से लेकर साफ सफाई तक और पीएम आवास से लेकर अतिक्रमण हटाने तक कई प्रस्ताव पारित किए गये. चाकुलिया नगर पंचायत में राजस्व संग्रहण का जिम्मा स्पैरो कंपनी को दिया गया था. कंपनी द्वारा राजस्व संग्रहण अगस्त माहसे बंद है. निर्णय लिया गया कि अब कार्यालय स्तर से ही राजस्व का संग्रहण किया जायेगा. पानी बिल संग्रहण को लेकर सहमति बनी.

मीटर की दर से लिया जाएगा पानी का बिल

नई पाइपलाइन में मीटर की दर से पानी का बिल लिया जायेगा. वहीं, पुराने पाइप लाइन से 120 रुपए प्रति माह की दर पर ही बिजली बिल का संग्रहण होगा. चाकुलिया साप्ताहिक हाट की बंदोबस्ती 2.40 लाख सालाना पर सुनिश्चित कर दिया गया. पीएम आवास योजना पर भी चर्चा हुई. जानकारी दी गयी कि कुल 227 पीएम आवास स्वीकृत है. वर्तमान में 30 लाभुकों को निर्माण हेतु प्रेरित करने तथा 24 लाभुकों को आवास देने का प्रस्ताव पारित किया गया. आवास निर्माण के लिए वार्ड पार्षद, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष से अनुशंसा कराना आवश्यक होगा. नगर पंचायत कार्यालय के समीप वाहन रखने के लिए शेड निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया.

अतिक्रमण हटाने पर जोर

बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा भी आया. निर्णय लिया गया कि नया बाजार गौशाला से बिरसा चौक, मिस्त्री पाड़ा रोड, कमारीगोड़ा रोड तथा साप्ताहिक हाट चाली रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा.

त्योहारों के अवसर पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान

अक्टूबर और नवंबर त्योहारों का महीना है. जिसमें दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, दीपावली और छठ पूजा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इस दौरान सुभाष चौक के पास एक फ्री टेप लगाने, डस्टबीन लगाने, पुराना बाजार अंडरपास के समीप गड्ढे को भरवाने, भगारडीह के पास सड़क में बने गड्ढों को भरने, सड़क के किनारे स्थित झाड़ियां की सफाई करवाने, शुक्ला पेट्रोल पंप से पुरनापानी तक मुख्य सड़क के किनारे झाड़ियां की सफाई करवाने, सफाई मजदूरों की संख्या बढ़ाने तथा बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >