सावधान! मानगो छोटा पुल से भूलकर भी न करें सफर, जानिये 80 साल पुराने इस पुल का खतरनाक सच

बारिश के मौसम में मानगो छोटा पुल इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. सुवर्णरेखा नदी पर बने इस पुराने पुल पर जलभराव के कारण गाड़ियां फंस रही हैं और हादसे हो रहे हैं. सुरक्षा के लिए जयप्रकाश नारायण सेतु का ही प्रयोग करें.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

अगर आप साकची से मानगो या मानगो से साकची की ओर जा रहे हैं और अगर बारिश हो रही हो या हो चुकी हो, तो मानगो छोटे पुल से आवागमन करने से पूरी तरह बचें. बारिश के बाद सुवर्णरेखा नदी पर बने इस छोटे पुल पर जल भराव हो जा रहा है. पानी के तेज बहाव और जल जमाव के बीच सफर करना सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद खतरनाक हो चुका है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बारिश के दौरान मानगो छोटे पुल की बजाय 'जयप्रकाश नारायण सेतु' (नए बड़े पुल) का ही इस्तेमाल करें. स्थानीय लोगों का कहना है कि दशकों पुराने इस पुल की ढलान और ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है. बारिश में जलजमाव के कारण पुल के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं.

सड़क जलमग्न

बीच पुल पर बंद हो रहे वाहन बारिश के पानी की सही निकासी न होने की वजह से पूरा पुल तालाब जैसी शक्ल ले लेता है. जलजमाव इतना गहरा हो जाता है कि गाड़ियां पानी के बीच में फंसकर बंद हो जाती हैं. दोपहिया वाहन चालकों के लिए संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है, जिससे फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है. इसके बावजूद मजबूरीवश लोग जान हथेली पर रखकर इस पुल को पार कर रहे हैं.

75-80 साल पुराना है पुल

जानिये इसका इतिहास जमशेदपुर को मानगो से जोड़ने वाले इस पुराने छोटे पुल का निर्माण आजादी से पहले लगभग 1940 के दशक (1945-1950 के आसपास) में हुआ था. यह पुल करीब 75 से 80 साल पुराना हो चुका है. इस ब्रिटिशकालीन पुल पर बढ़ते दबाव और इसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए ही वर्ष 1996 में इसके समानांतर जयप्रकाश नारायण सेतु' (नया बड़ा पुल) बनाया गया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >