प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
जल शक्ति अभियान अंतर्गत "कैच दे रेन" के तहत जल संरक्षण के लिए जुगसलाई नगर परिषद के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों की जानी है. इस क्रम में शनिवार 11 जुलाई को परिषद कार्यालय सभागार में कार्यालय के सभी पदाधिकारी कर्मियों को "कैच दे रैन " शपथ दिलवाया गया. इस दौरान शपथ दिलायी गयी कि वे लोग जल की बरबादी नहीं करेंगे और संरक्षण के लिए काम करेंगे. यह संकल्प दिलाया गया कि वर्ष की प्रत्येक बूंद को संजोने, जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल की बर्बादी रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.
अपने घर विद्यालय, कार्यस्थल एवं समुदाय में वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के उपाय को अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया.कैच दे रैन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा जन भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को जल आंदोलन बनाने में सक्रिय योगदान देंगे. कार्यक्रम में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान, नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, लेखा पदाधिकारी कुमारी शुभा जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
