Jamshedpur News. सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू, खुला छह बेड का वार्ड

सदर अस्पताल में अब प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को पांच से छह मोतियाबिंद की नि:शुल्क सर्जरी की जा रही है

Jamshedpur News.

खासमहल स्थित सदर अस्पताल में आंखों की जांच कराने आने वाले मरीजों को अब ऑपरेशन कराने के लिए दूसरे अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए सदर अस्पताल में ऑपरेशन की शुरूआत हो गयी है. इसे लेकर अस्पताल परिसर में छह बेड का वार्ड भी खोला गया है. इसमें मरीजों को रखा जाता है. सदर अस्पताल में अब प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को पांच से छह मोतियाबिंद की नि:शुल्क सर्जरी की जा रही है. यह सुविधा राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है इसके साथ ही आयुष्मान के तहत भी ऑपरेशन किया जा रहा है. यहां इसकी सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पताल व एमजीएम अस्पताल जाना पड़ता था. प्राइवेट अस्पताल में इसके लिए हजारों रुपये लगता था, लेकिन इसके शुरू होने से लोगों के आंखों को नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है. इसका लाभ सदर अस्पताल व आसपास रहने वाले वैसे लोगों को काफी लाभ होगा जो बाहर में अपने आंख का ऑपरेशन नहीं करा सकते हैं.

अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच के किया जाता है भर्ती

सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि अस्पताल में पीड़ित मरीजों की पहले स्क्रीनिंग और प्रारंभिक जांच की जाती है . जांच में अगर किसी मरीज में मोतियाबिंद की बीमारी पायी जाती है, तो उसका आवश्यक ब्लड टेस्ट, बीपी और शुगर जांच के बाद ऑपरेशन के लिए भर्ती किया किया जाता है. उसके बाद नेत्र विभाग की विशेष टीम द्वारा सर्जरी की जा रही है. इसे लेकर सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचओ, एएनएम, सहिया एवं नेत्र सहायकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों की पहचान कर स्क्रीनिंग करायें और उन्हें सदर अस्पताल भेजना सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >