केबुल कंपनी के कर्मियों की बैठक आज, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा : शिवशंकर

जमशेदपुर में इंकैब इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की आज अहम बैठक होगी। शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में आंदोलन की भावी रणनीति और हक की लड़ाई पर चर्चा की जाएगी।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

इंकैब इंडस्ट्रीज (केबुल कंपनी) के कर्मचारियों की बैठक रविवार को होगी. सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने बताया कि बैठक शाम 4 बजे से केबुल टाउन स्थित सामुदायिक भवन मैदान में आयोजित की जायेगी. बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हक की रक्षा के लिए आगामी आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति तैयार करना है. प्रभावित कर्मचारियों को जागरूक कर बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गयी है, ताकि एकजुट होकर भविष्य के संघर्ष की दिशा तय की जा सके. मालूम हो कि केबुल कर्मचारियों के बैंक खातों में बिना पूर्व सूचना या सहमति के अचानक क्लेम (दावे) की राशि भेजे जाने के बाद विवाद बढ़ गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >