Jamshedpur News : बस का सफर हुआ महंगा, किराये में 15% की बढ़ोतरी

रांची के बाद जमशेदपुर में भी बस का सफर महंगा हो गया है. जमशेदपुर बस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य के विभिन्न जिलों और बिहार जाने वाली बसों के किराये में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.

जमशेदपुर बस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा-नयी दरें आज से प्रभावी

राज्य के जिलों और बिहार-यूपी की बसों के किराये में हुई बढ़ोतरी

Jamshedpur News :

रांची के बाद जमशेदपुर में भी बस का सफर महंगा हो गया है. जमशेदपुर बस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य के विभिन्न जिलों और बिहार जाने वाली बसों के किराये में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. नयी दरें 6 जून (शनिवार) से प्रभावी हो जायेगी. एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक उपेंद्र शर्मा और अध्यक्ष राम उदय प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

इसलिए बढ़ा किराया :

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, वाहनों के रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स की बढ़ती लागत, बीमा प्रीमियम और अन्य परिचालन खर्चों में भारी उछाल के कारण पुरानी दरों पर बसें चलाना मुश्किल हो गया था. सभी बस संचालकों की सहमति से सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही किराये में यह संशोधन किया गया है. वर्ष 2008 के बाद से बस किराये में कोई भी वृद्धि नहीं की गई थी. अब परिचालन खर्च और आय के बीच संतुलन बनाने के लिए ही 15 प्रतिशत की वृद्धि अनिवार्य हो गयी थी. शनिवार सुबह से सभी रूटों पर यात्रियों को बढ़ी हुई दरें देनी होंगी.

ऑटो, मिनी बसों का भी बढ़ सकता है किराया :

जमशेदपुर में ऑटो और मिनी बसों का किराया भी बढ़ सकता है. हालांकि दोनों यूनियनों ने फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की है. जल्द ही बैठक के बाद निर्णय लिया जायेगा.

कहां का क्या किराया

रूट वर्तमान किराया (रु.) नया किराया (रु.)

पटना – 1000 -1150

बनारस – 1100 – 1265बक्सर – 700 – 800

आरा – 600-700बिहार शरीफ- 600-700

मुजफ्फरपुर- 700- 850गया- 600- 700

भागलपुर- 800- 920सीवान -1000- 1150

दरभंगा 700 – 805रांची 250- 300

चाईबासा 100-120(नोट – स्लीपर का किराया सभी मार्गों पर सीटिंग से ज्यादा है.)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >