Jamshedpur News : नदी में डूबे एक किशोर का शव बरामद, साथी की तलाश जारी

Jamshedpur News : भुइयांडीह के बाबूडीह झरना घाट में सुवर्णरेखा नदी से बुधवार को निखिल महानंद मुखी (15 वर्ष) का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसमें स्थानीय मछुआरों की मदद ली गयी.

Jamshedpur News :

भुइयांडीह के बाबूडीह झरना घाट में सुवर्णरेखा नदी से बुधवार को निखिल महानंद मुखी (15 वर्ष) का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसमें स्थानीय मछुआरों की मदद ली गयी. हालांकि उसके साथी सूरज सांडिल का अबतक पता नहीं चल सका है. निखिल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. इधर, बुधवार की देर शाम तक सूरज सांडिल की तलाश की गयी, मगर उसका पता नहीं चल सका.

जानकारी के अनुसार सूरज सांडिल, निखिल महानंद मुखी और सूरज नायक मंगलवार को सुवर्णरेखा नदी में नहाने गया था. इसी क्रम में दोनों नदी में डूब गये. सूरज नायक ने इसकी सूचना उनके घरवालों को दी थी. पुलिस के अनुसार एक किशोर का शव मिला है, दूसरे का अबतक पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >